Shadi Ke Saat Fere Ka Mantra - शादी के सात फेरों के मंत्र

Shadi Ke Saat Fere Ka Mantr - शादी के सात फेरों के मंत्र

शादी के सात फेरे के मंत्र (Shadi Ke Saat Fere Ka Mantra) जानें—हर फेरे का अर्थ, महत्व और सरल हिंदी में व्याख्या। विवाह संस्कार को समझने के लिए पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

शादी के सात फेरे हिंदू विवाह का सबसे महत्वपूर्ण संस्कार माने जाते हैं। प्रत्येक फेरे के साथ बोले जाने वाले मंत्र पति-पत्नी के जीवन के सात वचनों और जिम्मेदारियों को दर्शाते हैं। इस लेख में आपको सात फेरों के सभी मंत्र, उनका सरल हिंदी अर्थ, धार्मिक महत्व और वैवाहिक जीवन में उनकी भूमिका विस्तार से समझाई गई है। यह जानकारी नवविवाहित जोड़ों और विवाह की परंपराओं को जानने के इच्छुक लोगों के लिए अत्यंत उपयोगी है।

The seven फेरों (Saat Phere) in a Hindu wedding symbolize seven sacred vows taken by the bride and groom around the holy fire. Each round represents a promise related to love, trust, prosperity, family, health, and lifelong companionship. These vows form the spiritual foundation of marriage, emphasizing commitment, mutual respect, and togetherness for a lifetime.


➥ शादी के फेरों का पहला मंत्र (The First Mantra Of Marriage Rounds):


 तीर्थव्रतोद्यापन यज्ञकर्म मया सहैव प्रियवयं कुर्या:
वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति वाक्यं प्रथमं कुमारी ॥


मन्त्र का हिन्दी अर्थ :

शादी के पहले फेरे में दुल्हन (लड़की) आगे चलती है जिसमें वो अपने पति को वचन देते हुए कहती है कि... जीवन में जब भी आप तीर्थ यात्रा, यज्ञ, धर्म कार्य, पूजा अनुष्ठान करेगें तो मुझे हमेशा अपने संग रखेंगे, तो मैं आपके बाएं यानि वामांग आना चाहूंगी।

English Meaning:

In the first round of marriage, the bride (girl) walks ahead in which she promises her husband that... whenever in life you go on pilgrimage, Yagya, Dharma work, worship rituals, you will always keep me with you, then I would like to come on your left side i.e. Vamanga.



➥ शादी के फेरों का दूसरा मंत्र (The Second Mantra Of Marriage Rounds):


पुज्यो यथा स्वौ पितरौ ममापि तथेशभक्तो निजकर्म कुर्या:
वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं द्वितीयम ॥


मन्त्र का हिन्दी अर्थ :

शादी के दूसरे फेरे में दुल्हन (लड़की) पति को वचन देते हुए कहती है कि...जिस प्रकार मैं अपने माता-पिता का सम्मान करती हूं उसी तरह मैं आपके माता-पिता का सम्मान करूंगी और घर की मर्यादा के अनुसार धर्मानुष्ठान का निर्वाह करूंगी। मेरी ही तरह आप भी मेरे माता-पिता का सम्मान और घर को अपना मानेंगे, तो मैं आपके बाएं यानि वामांग आना चाहूंगी।

English Meaning :

During the second wedding ceremony, the bride (girl) vows to her husband, saying, "Just as I respect my parents, I will respect yours and perform the rituals according to the sanctity of the household. If, like me, you respect my parents and consider the house your own, I will come to your left side."



➥ शादी के फेरों का तीसरा मंत्र (The Third Mantra Of Marriage Rounds):



जीवनम अवस्थात्रये पालनां कुर्यात
वामांगंयामितदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं तृतीयं ॥


🔥  मन्त्र का हिन्दी अर्थ :

शादी के तीसरे फेरे में दुल्हन (लड़की) पति को वचन देते हुए कहती है कि...मैं जीवन की तीनों अवस्थाओं (युवावस्था, प्रौढ़ावस्था, वृद्धावस्था) में पालन-पौषण और सहयोग करने का वचन देती हूं अगर आप भी ऐसा वचन देते हैं, तो मैं आपके बाएं यानि वामांग आना चाहूंगी।

English Meaning :

In the third round of marriage, the bride (girl) promises to her husband that... I promise to nurture and support you in all three stages of life (youth, adulthood, old age). If you also give such a promise, then I would like to come to your left side.



➥ शादी के फेरों का चौथा मंत्र (The Fourth Mantra Of Marriage Rounds):



कुटुम्बसंपालनसर्वकार्य कर्तु प्रतिज्ञां यदि कातं कुर्या:
वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं चतुर्थ: ॥


🔥  मन्त्र का हिन्दी अर्थ :

शादी के चौथे फेरे में दूल्हा (लड़का) आगे आता है, लेकिन दुल्हन (लड़की) भविष्य में परिवार संबंधी धनार्जन और सभी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले दायित्वों की ओर ध्यान आकर्षित करते हुए वचन मांगती है, जिसके बाद पति के बाएं अंग यानि वामांग आने की अनुमति मांगती है।

English Meaning :

In the fourth round of the wedding, the groom (boy) comes forward, but the bride (girl) asks for a promise, drawing attention to the obligations of earning money and fulfilling all the needs of the family in the future, after which she asks for permission to come to the left side of the husband i.e. Vamanga.



➥ शादी के फेरों का पांचवां मंत्र (The Fifth Mantra Of Marriage Rounds):


स्वसद्यकार्ये व्यहारकर्मण्ये व्यये मामापि मन्‍त्रयेथा
वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रूते वच: पंचमत्र कन्या ॥

🔥 मन्त्र का हिन्दी अर्थ :

शादी के पांचवें फेरे में दूल्हा (लड़का) से दुल्हन (लड़की) अपने अधिकारों के बारे में बताते हुए कहती है कि अपने घर-परिवार के कार्यों में, लेन-देन अथवा अन्य किसी खर्च के लिए आप मेरी सलाह लेने और उसे अहमियत भी देने का वचन देते हैं, तो मैं आपके बाएं यानि वामांग आना चाहूंगी।

English Meaning :

In the fifth round of marriage, the bride (girl) tells the groom (boy) about her rights and says that if you promise to take my advice and give importance to it in your household matters, transactions or any other expenses, then I would like to come to your left side.



➥ शादी के फेरों का छठा मंत्र (The Sixth Mantra Of Marriage Rounds):


न मेपमानमं सविधे सखीना द्यूतं न वा दुर्व्यसनं भंजश्वेत
वामाम्गमायामि तदा त्वदीयं ब्रवीति कन्या वचनं च षष्ठम ॥

🔥 मन्त्र का हिन्दी अर्थ :

शादी के छठें फेरे में दूल्हे (लड़का) से दुल्हन (लड़की) अपनी सहेलियों या अन्य लोगों के बीच बैठने यानि सामाजिक रूप से आप मेरा कभी भी अपमान नहीं करेंगे। इसके साथ ही जुआ या किसी अन्य बुरी आदतों से खुद को दूर रखने का वचन देते हैं, तो मैं आपके बाएं यानि वामांग आना चाहूंगी।

English Meaning :

During the sixth round of the wedding, the groom (boy) asks the bride (girl) to sit among her friends or other people, i.e., "You will never disrespect me socially. You also promise to stay away from gambling or any other bad habits. I would like to come to your left side."



➥ शादी के फेरों का सातवाँ मंत्र (Seventh Mantra Of Marriage Rounds):


परस्त्रियं मातूसमां समीक्ष्य स्नेहं सदा चेन्मयि कान्त कूर्या।
वामांगमायामि तदा त्वदीयं ब्रूते वच: सप्तमंत्र कन्या ॥

🔥 मन्त्र का हिन्दी अर्थ :

शादी के आखिरी फेरे यानि सातवें वचन में दूल्हे (लड़का) से दुल्हन (लड़की) कहती है कि आप लिए हर पराई स्त्री को माता समान समझेंगे और पति-पत्नी के संबंध में किसी को बीच में आने नहीं देगें, ये वचन देते हैं, तो मैं आपके बाएं यानि वामांग आना चाहूंगी।

English Meaning :

In the last round of marriage i.e. the seventh vow, the bride (girl) tells the groom (boy) that you will treat every other woman as your mother and will not let anyone come in between the relationship between husband and wife, if you give this promise, then I would like to come to your left side i.e. Vamanga.



शादी में 7 फेरे क्यों लिए जाते हैं?

हिंदू विवाह में सात फेरे (सप्तपदी) केवल एक रस्म नहीं, बल्कि जीवनभर साथ निभाने का एक पवित्र संकल्प है। ये फेरे अग्नि को साक्षी मानकर लिए जाते हैं और हर फेरा पति-पत्नी के बीच एक विशेष वचन (promise) को दर्शाता है।

🌟 7 फेरों का महत्व:

धार्मिक कारण:

हिंदू धर्म में 7 संख्या को बहुत पवित्र माना गया है—जैसे सप्तऋषि, सात लोक, सात सुर आदि। इसलिए विवाह में भी 7 फेरे लिए जाते हैं।
 
➨ सात जन्मों का साथ:

मान्यता है कि इन सात फेरों के साथ पति-पत्नी सात जन्मों तक एक-दूसरे के साथी बनते हैं।
 
➨ जीवन के सात वचन:

हर फेरा एक वादा होता है, जैसे—
  • पहला फेरा: अन्न और जीवन-यापन की जिम्मेदारी
  • दूसरा फेरा: शक्ति और सामर्थ्य
  • तीसरा फेरा: धन और समृद्धि
  • चौथा फेरा: प्रेम और सम्मान
  • पांचवा फेरा: संतान और पालन-पोषण
  • छठा फेरा: स्वास्थ्य और दीर्घायु
  • सातवां फेरा: मित्रता और साथ निभाने का वचन
➨ अग्नि को साक्षी मानना:

अग्नि को पवित्र और साक्षी माना जाता है, इसलिए उसके चारों ओर फेरे लेकर वचन दिए जाते हैं।

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post