सुबह की प्रार्थना के संस्कृत श्लोक : Sanskrit Slokas of Morning Prayer with meaning in Hindi

12 Sanskrit Slokas of Morning Prayer

Here are mention some important Sanskrit Slokas of Morning Prayer with meaning in Hindi. Those slokas are improve your healing power, mind relax, mind clampdown, feeling happy, pure environment and peace of mind. 

सुबह की प्रार्थना के संस्कृत श्लोक:

"शुभं करोति कल्याणम् आरोग्यं सुखसम्पदा। 

शत्रुबुद्धिविनाशय दीपज्योतिर्नमोSस्तुते।।"

Hindi Meaning: में दीपक के प्रकाश को प्रणाम करता हूँ, जो शुभता, स्वास्थ्य और समृद्धि लता हैं, जो अनैतिक भावनाओं को नष्ट करता है, बारबार दीपक जे प्रकाश को प्रणाम करता हूँ। 


"वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभा। 

निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।"

Hindi Meaning: घुमावदार सूंड वाले, विशाल शरीर काय, करोड़ सूर्य के समान महान प्रतिभाशाली। मेरे प्रभु, हमेशा मेरे सारे कार्य बिना विघ्न के पूरे करें। 


"गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णु गुरुर्देवो महेश्वरः। 

गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मैः श्री गुरुवे नमः।।"

Hindi Meaning:  गुरु को ब्रह्मा कहा गया है क्योंकि वह शिष्य को सद्गुण और ज्ञान देते है। गुरु को विष्णु कहा गया है क्योंकि वे शिष्य की सभी शंकाओं को दूर करके ज्ञान की स्थिति में स्थित होने में मदद करते हैं। गुरु को महेश्वर कहा गया है क्यूंकि  वह शिष्य के अज्ञान को नष्ट करके अवगुण दूर करते है, ऐसा गुरु सत्य परब्रह्म अर्थात ईश्वर है। ऐसे गुरु को प्रणाम प्रणाम करने का भाव इस लोक में है। 



"कृष्णाय वासुदेवाय देवकी नन्दनाय च। 

नन्दगोप कुमाराय गोविन्दाय नमो नमः।।"

Hindi Meaning: श्रीकृष्ण को नमस्कार जो वासुदेव के पुत्र है और माता देवकी के लाडले है। उन्हें नमस्कार जो नन्द के बालक है और जो स्वयं भगवान गोविंदा है, उन्हें हम बार बार नमस्कार करते है। 

 


 "शुक्लाम्बरधरं विष्णुं शशिवर्णं चतुर्भुजम्। 

प्रसन्नवदनं ध्यायेत सर्वविघ्नोपशान्तये।।"

Hindi Meaning: हम भगवान सही विष्णु का ध्यान करते है। जिन्होंने सफ़ेद वस्त्र धारण किये हुए हैं। जो सर्वव्यापी है, चन्द्रमा की भांति वह प्रकाशवान और चमकीले है। वह जिसके चार हाथ और चेहरा सदा करुणा से भरा हुआ और तेजमय है, आओं हम भगवान विष्णु जी का ध्यान करें जो समस्त बाधाओं से हमारी रक्षा करते हैं। 



"पद्मासन स्थिते देवी परब्रह्म स्वरूपिणी। 

परमेशी जगत माता महालक्ष्मी नमोस्तुते।।"

Hindi Meaning: जो देवी मां कमल  आसन पर विराजमान है। जो देवी माँ ब्रह्म स्वरूप है। वह महा देवी पुरे जगत की माता महालक्ष्मी  मेरा नमस्कार। 


"सर्वमंगल, मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके। 

शरण्येत्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते।।"

Hindi Meaning: सब प्रकार के मंगल करने वाली माता आप कल्याणकारी एवं सब मनोरथों को पूरा करने वाली हो, हे माँ गौरी आप शरण ग्रहण करने योग्य एवं त्रिकालदर्शी हो, हे नारायणी आपको नमस्कार है। 



"या देवी सर्वभूतेषु मातृ-रूपेण संस्थिता। 

नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।"

Hindi Meaning: जो देवी सभी प्राणियों में माता के रूप में स्थित हैं, उनको नमस्कार, नमस्कार, बारम्बार नमस्कार है। 



"मनोजवं मारुततुल्यवेगमं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्। 

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।"

Hindi Meaning: मन जैसा स्फूर्ति और वायु जैसा वेग वाले, परम बुद्धिमान, इन्द्रियनिग्रही, वानरपति, वायुपुत्र भगवान श्री राम के दूत हनुमान जी की में शरण लेता हूं। 



"त्वमेव माता च पिता त्वमेव, त्वमेव बन्धुश्च सखा त्वमेव। 

त्वमेव विद्या च द्रविणं त्वमेव, त्वमेव सर्वं मम देवदेवं।।"

Hindi Meaning: हे भगवान! तुम्हीं माता हो, तुम्हीं बंधु, तुम्हीं सखा हो, तुम्हीं द्रव्य, तुम्हीं सब कुछ हो। तुम ही मेरे देवता हो। 



"ब्रह्मा मुरारिस्त्रीपुरान्तकारी भानुः शशी भूमिसुतो बुधश्च। 

गुरुश्च शुक्रः शनिराहुकेतवः कुर्वन्तु सर्वे मम सुप्रभातम्।।"

Hindi Meaning: है ब्रह्मा, विष्णु (राक्षस मुरा के दुश्मन श्रीकृष्ण), शिव (त्रिपुरासुर का अंत करने वाले शिव), सूर्य, चन्द्रमा, मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु सभी देवता मेरे दिन को मंगलमय करें। 



"सर्वेषां स्वस्ति भवतु। सर्वेषां शान्तिर्भवतु। सर्वेषां पूर्णं भवतु। सर्वेषां मङ्गलं भवतु।। 

सर्वे भवन्तु सुखिनः।  सर्वे सन्तु निरामयाः। सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्।।" 

"ॐ शांति शांति शांतिः।" 

Hindi Meaning: सबका भला हो, सभी के लिए शन्ति हो, सभी पूर्णता के लिए उपयुक्त हों, और जो शुभ है उसका अनुभव सभी करें। सभी सुखी रहें। सभी स्वस्थ रहें। सभी अनुभव करें की क्या अच्छा है और किसी को कष्ट न हो।

Read Also:

🔗Ganesh Mantra

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post