Class 7 Sanskrit Chapter 10 Hindi Translation दशमः कः | NCERT Hindi Translation for Class 7 Sanskrit Deepakam दीपकम्
Here are mention Sanskrit Class 7 Notes and NCERT Class 7 Sanskrit Chapter 10 Hindi Translation Summary Explanation Notes मित्राय नमः to simplify complex chapters. Sanskrit Class 7 Chapter 10 Hindi Translation दशमः कः Summary दशमः कः Meaning in Hindi
Class 7 Sanskrit Chapter 10 Summary Notes दशमः कः
यह पाठ एक रोचक कथा के माध्यम से बुद्धिमत्ता, आत्मज्ञान और सावधानी की महत्ता को प्रस्तुत करता है। इसमें दस बालक नदी पार करते हैं, लेकिन जब वे गिनती करते हैं तो प्रत्येक बालक दूसरों को तो गिनता है, पर स्वयं को नहीं गिनता। परिणामस्वरूप उन्हें लगता है कि उनका एक साथी डूब गया है और वे सभी दुखी हो जाते हैं।
तभी एक यात्री वहाँ आता है और सही तरीके से गिनती कराकर उन्हें समझाता है कि वे सभी सुरक्षित हैं। इस प्रकार बालकों को अपनी भूल का एहसास होता है। यह कहानी सिखाती है कि कई बार समस्या का समाधान हमारे भीतर ही होता है, लेकिन उसे समझने के लिए धैर्य और विवेक की आवश्यकता होती है।
यह पाठ हमें आत्म-पहचान, सही गणना और सतर्कता का महत्व भी सिखाता है। साथ ही, हम यह जानेंगे कि किस प्रकार एक से नौ तक गिनती करने के बाद भी बालक दसवें को पहचान नहीं पाते और अंततः सही विधि से गिनना सीखते हैं।
शब्दार्था: (Word Meanings) : गतसप्ताहे – पिछले हफ़्ते (In previous week), गृहीतवन्तः – भाग लिया (Participated), अभिनन्दनम् – स्वागत (Welcome), तर्हि – तो (Then), प्राप्तवती – प्राप्त किया (स्त्रीलिंग) (Got) ।
सरलार्थ-
एकदा दश बालकाः स्नानाय नदीम् अगच्छन् । ते नदीजले चिरं स्नानम् अकुर्वन् । ततः ते तीर्त्वा पारं गताः । तदा तेषां नायक: अपृच्छत् – अपि सर्वे बालकाः नदीम् उत्तीर्णाः ? तदा कश्चित् बालकः सर्वान् पङ्क्तौ स्थापयित्वा अगणयत् – एकं द्वे, त्रीणि चत्वारि, पञ्च, षट्, सप्त, अष्ट, नव इति । सः आत्मानं न अगणयत् । अतः सः अवदत् – अरे वयं नव एव स्मः भोः! दशमः नास्ति । अपरः अपि बालकः पुनः आत्मानं त्यक्त्वा अन्यान् बालकान् अगणयत् । तदा अपि नव एव आसन् । अतः ते निश्चयम् अकुर्वन् यत् दशमः नद्यां . मग्नः। ते विषण्णाः तूष्णीम् अतिष्ठन् ।
शब्दार्था: (Word Meanings) : स्नानाय – नहाने के लिए (For bathing),चिरं – देर तक (For a long time), तीर्त्वा – तैर कर (Having Swum), नायकः – नेता (Leader), उत्तीर्णा: – पार हुए (Crossed over), अगणयत् – गिना (Counted), आत्मानं – अपने आपको (स्वयं को) (Oneself), अपर: – दूसरा (Another), मग्न: – डूब गया (Drowned), विषण्णा: – दुखी हुए (Saddened), तूष्णीम् – मौन (Silent ।
सरलार्थ-
एक बार दस लड़के नहाने के लिए नदी पर गए। उन्होंने नदी के पानी में बहुत देर तक स्नान किया। उसके बाद वे तैर कर नदी की दूसरी तरफ़ चले गए। उनके नेता ने पूछा- क्या सभी लड़कों ने नदी पार कर ली ? तब किसी बालक ने सभी को पंक्ति में खड़ा करके गिना – एक, दो, तीन, चार, पाँच, छह, सात, आठ, नौ। उसने अपने आपको नहीं गिना । इसलिए वह बोला- अरे ! हम सब नौ ही हैं। दसवाँ नहीं है। दूसरे लड़के ने भी अपने आप को छोड़कर दूसरे लड़कों को गिना । तो भी नौ ही थे । इसलिए उन्होंने निश्चय किया कि दसवाँ नदी में डूब गया। वे सब दुखी होकर बैठ गए।
तदा कश्चित् पथिकः तत्र आगच्छत् । सः तान् बालकान् दुःखितान् दृष्ट्वा अपृच्छत्- अयि बालकाः ! युष्माकं दुःखस्य कारणं किम् ? बालकानां नायकः अकथयत् ‘वयं दश बालकाः स्नातुम् आगताः । इदानीं नव एव स्मः । एकः नद्यां मग्नः’ इति ।
पथिकः तान् अगणयत्। तत्र दश बालकाः तु आसन्। सः नायकम् आदिशत् त्वं बालकान् गणय । सः नव बालकान् एव अगणयत् ।
तदा पथिकः अवदत् – दशमः त्वम् असि इति । तत् श्रुत्वा सर्वे प्रहृष्टाः भूत्वा अकथयन्- दशमः प्राप्तः दशमः प्राप्तः इति । ततः सर्वे मिलित्वा आनन्देन गृहम् अगच्छन्।
शब्दार्था: (Word Meanings) : कश्चित् – कोई (Someone), पथिकः – यात्री (Traveller), आगच्छत् – आया (Came), दृष्ट्वा – देखकर (After seeing), युष्माकं – तुम सबका (Yours), इदानीं – अब (Now), आदिशत् – आदेश दिया (Ordered), गणय – गिनो (Count), प्रहृष्टाः – प्रसन्न (Delighted), मिलित्वा – मिलकर (Jointly), आनन्देन – प्रसन्नता से (Cheerfully)।
सरलार्थ- तभी कोई यात्री वहाँ आया। उसने उन बालकों को दुखी देखकर पूछा- अरे लड़को ! तुम्हारे दुख का क्या कारण है? लड़कों के नेता ने कहा “हम दस लड़के नहाने के लिए आए थे। अब नौ ही हैं। एक नदी में डूब गया”।
यात्री ने उनको गिना। वहाँ दस लड़के ही तो थे । उसने नेता को आज्ञा दी तुम लड़कों को गिनो। उसने नौ लड़कों को ही गिना । तब यात्री बोला- दसवें तुम ही हो । यह सुनकर सब खुश होकर कहने लगे – दसवाँ मिल गया, दसवाँ मिल गया। उसके बाद सब मिलकर खुशी से घर चले गए।

Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.