अहिंसा पर हिंदी निबंध/ Essay on Non Violence in Hindi
Here are 10 Lines on Non Violence in Hindi, Essay on Non Violence in Hindi, Hindi Essay.
अहिंसा पर हिंदी निबंध
1. किसी को दुःख देने को हिंसा कहते हैं।
2. हिंसा तीन प्रकार की होती है- मन से, वचन से और कर्म से।
3. मन से किसी का अशुभ सोचना, यह मानसिक हिंसा है।
4. कटु-वचन और असत्य-भाषण से किसी को दुःखित करना, यह वाचिक हिंसा है।
5. किसी जीव की हत्या करना या उसे दण्ड आदि के द्वारा पीड़ा देना, यह कायिक हिंसा है।
6. इन तीनों हिंसाओं के त्याग को अहिंसा कहते हैं।
7. संसार में अहिंसा की बहुत आवश्यकता है।
8. अहिंसा से मनुष्य की आत्मा प्रसन्न रहती है।
9. अहिंसा से पशु-पक्षी भी मनुष्यों पर प्रेम करते हैं।
10. अहिंसा से शत्रु भी मित्र हो जाते हैं।
11. संसार के सभी महापुरुषों ने अहिंसा को अपनाया है।
12. अहिंसा से ही संसार में शान्ति रह सकती है।
13. अतएव कहा गया है --अहिंसा परमो धर्मः।
Read Also:
Post a Comment
please do not enter any spam link in the comment box.