Most Powerful Mantra with meaning in Hindi/ Best mantra for everything

Most Powerful Mantra with meaning in Hindi/Best mantra for everything

यहाँ कुछ श्लोकों का समूह प्रस्तुत किया गया है, जो  पूजा घर में बोले जाने वाले मंत्र। यह मंत्र नित्य पूजा के समय बोले जाते है इससे घर में पॉजिटिव ऊर्जा बने रहते हैं। 

गजाननं भूतगणादिसेवितं कपित्थजंबूफलचारुभक्षणम्। 

उमासुतं शोकविनाशकारकं नमामि विघ्नेश्वरपादपंकजम्।।

Hindi Translation:

आपका मुख हाथी का है तथा भूतों के गण आपकी सेवा करते हैं, आप अपने मन-भाते फल सेब खाते हैं। आप उमा के पुत्र हैं तथा सारे शोकों का विनाश करने वालें हैं। आपके चरण   कमलों में प्रणाम। 

जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी 

दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोSस्तुते। 

Hindi Translation:

जयंती, मंगला, काली, भद्रकाली कपालिनी, दुर्गा, क्षमा, शिवा धात्री और स्वधा इन नामों  प्रसिद्ध जगदंबे।  आपको मेरा नमस्कार है। 

जय त्वं देवी चामुण्डे जय भूतार्तिहारिणि। 

जय सर्वगते देवी कालरात्रि नमोSस्तु ते। 

Hindi Translation:

देवी चामुण्डे! तुम्हारी जय हो। सम्पूर्ण प्राणियों की पीड़ा हरनेवाली देवि! तुम्हारी जय हो। सब में व्याप्त रहने वाली देवी! तुम्हारी जय हो। सब में व्याप्त रहने वाली देवि! तुम्हारी जय हो। कालरात्रि तुम्हें नमस्कार है। 

नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नमः। 

नमः प्रकृत्यै भद्रायै नियताः प्रणता स्म ताम्। 

Hindi Translation:

देवता बोले- देवी को नमस्कार है, महादेवी शिवा को सर्वदा नमस्कार है। प्रकृति एवं भद्रा को प्रणाम है। हमलोग नियमपूर्वक जगदम्बा को नमस्कार करते हैं। 

ब्रह्मा मुरारीस्त्रिपुरांतकारी भानुः शशि भूमि सुतो बधुश्च। 

गुरुश्च शुक्रः शनि राहु केतवः सर्वे ग्रहा शांतिकरा भवतु। 

Hindi Translation:

ब्रह्मा, विष्णु और शिव भगवान, सूर्य, चन्द्रमा, भूमि सूत यानी मंगल, बुध, गुरु, शुक्र, शनि, राहु और केतु सभी ग्रहों  शांति करें। 

मनोजवं मारुततुल्यवेगं जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठं। 

वातात्मजं वानरयूथमुख्यं श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये।।

Hindi Translation:

मन-जैसी स्फूर्ति और वायु- जैसे वेग वाले, परम बुद्धिमान, इन्द्रियनिग्रही, वानरपति, वायुपुत्र  हनुमान की शरण लेता हूं। 

वक्रतुण्ड महाकाय कोटिसूर्य समप्रभ। 

निर्विघ्नं कुरु में देव सर्वकार्येषु सर्वदा।।

Hindi Translation:

घुमावदार सूंड वाले, विशाल शरीर काय, करोड़ सूर्य के समान महान प्रतिभाशाली मेरे प्रभु हमेशा मेरे सारे कार्य बिना विघ्न के पूर्ण करें। 

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः। 

मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः।।

Hindi Translation:

भगवान विष्णु का मंगल हो, जिसके ध्वज में गरुड़ हैं उसका मंगलमय हो, जिसके कमल जैसे नेत्र हैं उसका मंगलमय  हो, उस प्रभु हरि का मंगलमय हो। 

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। 

गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः। 

Hindi Translation:

गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु  भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात् परब्रह्म है। ऐसे गुरु को मैं प्रणाम करता हूं। 

सर्वे भवन्तु सुखिनः। 

सर्वे सन्तु निरामयाः। 

सर्वे भद्राणि पश्यन्तु। 

मा कश्चित् दुःख भाग्भवेत्। 

Hindi Translation: 

सभी सुखी होवें, सभी रोगमुक्त रहें, सभी का जीवन मंगलमय बनें और कोई भी दुःख का भागी न बने। 

मंत्रहीनं क्रियाहीनं भक्तिहीनं सुरेश्वर। 

यत्पूजितं मया देव परिपूर्णं तदस्तु में।।

Hindi Translation:

मुझे न मंत्र यद् है और न ही क्रिया।  मैं भक्ति करना भी नहीं जानता। यथा संभव पूजा कर रहा हूं, कृपया मेरी भूलों को क्षमा कर इस पूजा को पूर्णता प्रदान करें। 

 आवाहनं न जानामि न जानामि तवार्चनं। 

पूजां चैव न जानामि क्षम्यतां परमेश्वर।।

Hindi Translation:

हे प्रभु! न मैं आपको बुलाना जानता हूं और न अर्चना करना। पूजा करना भी नहीं जानता। कृपा करके मुझे क्षमा करें। 

पापोहं पापकर्माहं पापात्मा पापसम्भवः। 

पाहिमाम् पुण्डरीकाक्षः सर्व पाप हरो भव।

Hindi Translation:

मैं तो एक पापी, पापकर्मी, परिपिष्ट तथा पाप में उत्पन्न हूँ। हे कमलनयन परमेश्वर, मुझे बचालो और मेरे सरे पापों को दूर करो। 

यानि कानि च पापानि जन्मांतर कृतानि च। 

तानि सवार्णि नश्यन्तु प्रदक्षिण पदे-पदे।।

Hindi Translation:

हमारे द्वारा जाने-अनजाने मैं किए गए और पूर्वजन्मों के भी सारे पाप प्रदक्षिणा के साथ-साथ नष्ट हो जाए। परमपिता परमेश्वर मुझे सद्बुद्धि प्रदान करें। 

 कायने वाचा मनसेंद्रियैर्वा बुद्ध्यात्मना वा प्रकृतिस्वभावात्। 

करोमि यद्यत सकलं परस्मै नारायणायेति समर्पयामि।।

Hindi Translation:

हे नारायण, श्री हरी मेरे तन, वचन, मन, इन्द्रियों से, बुद्धि से, आत्मा से जो भी घटित हो रहा है वह मैं आपको समर्पित करता हूँ। यह प्राकृतिक रूप से या मेरे मन के विचारों के कारण हो रहा है वह आपको अर्पित है। मैं यह सभी श्री नारायण के चरण कमल पर समर्पित करता हूँ। 

Post a Comment

please do not enter any spam link in the comment box.

Previous Post Next Post